Matar Paneer Recipe
सामग्री:
Matar Paneer Recipe
- पनीर – 250 ग्राम (क्यूब्स में कटा हुआ)
- हरी मटर – 1 कप (ताज़ी )
- टमाटर – 3 (पेस्ट बनाने के लिए)
- प्याज – 2 (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
- अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच
- तेल – 2,3 बड़े चम्मच
- जीरा – 1 छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – 1,2 छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर – 1 बड़ा चम्मच
- गरम मसाला – 1/2 छोटा चम्मच
- कसूरी मेथी – 1 छोटा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- हरा धनिया – सजावट के लिए
विधि:
Matar Paneer Recipe
- सबसे पहले टमाटर को मिक्सर में पीसकर पेस्ट बना लें।
- कढ़ाई में तेल गर्म करें, उसमें जीरा डालें।
- जब जीरा चटकने लगे तो बारीक कटा प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें।
- अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 1-2 मिनट तक भूनें।
- फिर टमाटर का पेस्ट डालें और मसाले जैसे हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालें
- मसाला तब तक भूनें जब तक तेल अलग न हो जाए।
- अब हरी मटर डालें और 2-3 मिनट भूनें। फिर 1 कप पानी डालें और ढककर 5-7 मिनट तक पकने दें।
- पनीर के टुकड़े डालें और कसूरी मेथी हाथ से मसलकर डालें।
- गरम मसाला भी डालें और हल्के हाथ से मिलाएँ।
- 2-3 मिनट धीमी आंच पर पकाएँ ताकि पनीर मसाले में अच्छे से मिक्स हो जाए।
- गैस बंद करें और ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएँ।
परोसने का तरीका:
मटर पनीर को गरमा-गरम रोटी, पराठा या जीरा राइस के साथ परोसें।